2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मारे दो आतंकी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आज सुबह दो आतंकी मार गिराए जिनके पास से गोला बारूद भी बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ चौगाम इलाके में हुई थी।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 25, 2021

security_forces.jpg

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में आज सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ चौगाम मैं शुरू हुई थी। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि खेले गए आतंकी 21 आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया- "शोपियां में चल रही मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।"

कल भी मारा गया था एक आतंकी

आपको बता देगी कल अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को मारा गया था पुलिस ने बताया कि वह एक पुलिस निरीक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य की हत्याओं में भी शामिल था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को तेजी से शुरू कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी की मौजूदगी का पता लगते ही उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया जब उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार किया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जवाबी जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया आतंकी की पहचान शहजाद अहमद के तौर पर हुई है। जो कुलगाम के सेहपुरा का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें :
Farmer Protest: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी, 122 ट्रेनें हुई प्रभावित

लगातार जारी है आतंकवादियों का सफाया
श्रीनगर के हरवान इलाके में मुठभेड़ सहित हाल ही में अलग-अलग मुठभेड़ों में कई पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने के विषय में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- हमारा एक ही लक्ष्य है, जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करना। कोई भी आतंकी यहां से जिंदा बचकर नहीं जा पाएगा।