2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Protest: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी, 122 ट्रेनें हुई प्रभावित

पंजाब किसान रेल रोको आंदोलन: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन पंजाब में किसान अभी भी आंदोलन कर ही रहे हैं। पंजाब के किसान नौकरी कर्जमाफी समेत अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं, जिसके चलते आज उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल से चलने वाली 122 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

2 min read
Google source verification
rail_roko.jpg

पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन लगातार जारी है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन खत्म हो गया लेकिन पंजाब के किसान अभी भी सड़क पर ही उतरे हुए हैं पंजाब के किसान नौकरी करी माफी समेत अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही बहुत प्रभावित हुई है | पंजाब के किसान मजदूरों ने कर्जमाफी नौकरी और दूसरी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। आंदोलनकारी किसानों ने धीरे-धीरे राज्य के कई जगहों पर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके चलते इंडियन रेलवे को कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी है। जबकि कुछ को डायवर्ट करना पड़ा है।

किसान मजदूर संघ समिति ( KMSC ) द्वारा रेल रोको आंदोलन अमृतसर के देवीदास पुरा गांव, तरनतारन रेलवे स्टेशन, होशियारपुर के टांडा, जालंधर कैंट, मोगा और फाजिल्का रेलवे स्टेशन, और फिरोजपुर जिले में चल रही है। फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को 89 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई थी| जिसमें से 45 मेल एक्सप्रेस थी और 44 यात्री ट्रेनें थी। 14 ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया गया। बाकी 19 का रूट डायवर्ट करके चलाया गया। इस रेल रोको आंदोलन के कारण इस रूट से यात्रा करने वाले लोग काफी परेशान है आवाजाही में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :
Atal Bihari Vajpayee's Birth Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी 1 वोट से कब हारे थे?


किसान रेल रोको आंदोलन की शुरुआत 20 दिसंबर को देवीदासपुरा और टांडा से की गई थी धीरे-धीरे यह आंदोलन अपना पैर तेजी से पसार रहा है। अब यह 6 जगहों पर फैल चुका है।आंदोलन के चलते वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए कई श्रद्धालु कटरा स्टेशन पर फंसे हुए हैं वहां से चलने वाली कई ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा है।

यह भी पढ़ें :
मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन की खरीद पर खर्च किए 19675 करोड़, 35000 करोड़ का था बजट


ट्रेन के परिचालन के बारे में लुधियाना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक सिंह सैलेरिया का कहना है कि जब तक किसान आंदोलन का हल नहीं निकलता तब तक ट्रेनों का परिचालन पूर्ण रूप से संभव नहीं है। इस संबंध में फिरोजपुर रेल मंडल के प्रबंधक सीमा शर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि किसानों से बातचीत लगातार जारी है जल्द ही इस समस्या का निदान होगा। लेकिन इस समस्या का निदान होता हुआ अभी दिख नहीं रहा है।