12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu-Kashmir News: शोपियां में फिर आतंकी हमला, CRPF के बंकर पर ग्रेनेड अटैक

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सीआरपीएफ के बीपी बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Grenade attack on CRPF bunker in Jammu-Kashmir's Shopian

Grenade attack on CRPF bunker in Jammu-Kashmir's Shopian

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक और हमला किया है। आतंकियों ने मंगलवार देर रात सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शोपियां में मनिहेल बतापोरा स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के रिहायशी इलाके की रखवाली कर रहे सीआरपीएफ बीपी बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गनीमत यह रही है इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने यह ग्रेनेड शोपियां में कश्मीरी हिंदुओं के आवास को निशाना बनाते हुए फेंका लेकिन पास ही स्थित सीआरपीएफ के बंकर के समीप यह गिरकर फट गया। आज दिन में भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला किया था। आतंकियों ने शोपियां के चोटीगाम गांव में कश्मीरी पंडित भाइयों पर सेब के बागान में हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।


घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कश्मीर घाटी में पिछले एक सप्ताह में आतंकवादियों ने हमले बढ़ा दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई राजनेताओं ने मंगलवार को शोपियां जिले में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की है, इस संबंध में सिन्हा ने ट्वीट किया, "शोपियां जिले में नागरिकों पर किए गए घिनौने हमले की खबर से बेहद दुखी हूं, इस हमले की सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए, हत्या करने वाले आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

यह भी पढ़ें: पहले नाम पूछा और फिर मार दी गोली, शोपियां में आतंकवादियों ने की एक और कश्मीरी पंडित की हत्या