5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu Kashmir: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क हुआ अनिवार्य

कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में देशभर में कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ है। यही हालात जम्मू-कश्मीर में भी हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अहम फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
Jammu Kashmir News Wearing Face Masks Mandatory At Public Places In Jammu

Jammu Kashmir News Wearing Face Masks Mandatory At Public Places In Jammu

कोरोना वायरस से जंग अब भी जारी है। बीते कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में कोविड-19 के केसों में इजाफा देखने को मिला है। यही वजह है कि, केंद्र से लेकर राज्य सरकार दोनों ही अलर्ट मोड में हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार ने प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही वजह है कि सरकार ने कोरोना के मामलों को काबू करने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। देशभर में कोरोना के नए मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 20, 557 नए मामले सामने आए हैं। 32 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

प्रदेश में कोरोना के मामलों में उछाल के साथ तीन माह बाद 333 संक्रमित केस सामने आए। कोरोना के अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।

जिला जम्मू सर्वाधिक 640 सक्रिय मामलों के साथ कोविड पाबंदियों की ओर बढ़ रहा है। यही नहीं जम्मू के अलावा राजधानी श्रीनगर में भी लगातार संक्रमित मामले मिलने से कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें - BA.5 वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को दे रहा चकमा, कोरोना वायरस का सबसे बुरा वर्जन

6 जिलों में सख्ती शुरू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के 6 जिलों जम्मू, किश्तवाड़, रामबन, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। यानि इन इलाकों में अब लोग बिना मास्क के नहीं घूम सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। जम्मू संभाग में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें -

देश में कोरोना के हालात
देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के हालातों की बात करें तो 20, 557 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 43, 803,619 पहुंच गई।

वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी कुल संख्या 1,45, 654 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 18,517 लोग कोरोना से उबरे हैं। अब तक कुल 43, 132,140 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 4.13 फीसदी है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.64 प्रतिशत है।
रिकवरी रेट राहत देने वाला है। 98.47 फीसदी लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के चलते 40 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें - बूस्टर डोज लगवाने का बदला नियम, अब फ्री में लगेगी बूस्टर डोज