29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir Weather News Update: घाटी में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, लेह में भी बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

Jammu Kashmir Weather News Update मौसम विभाग के मुताबिक घाटी में 23 अक्तूबर को मौसम अधिक खराब रहने की संभवना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंडलायुक्त जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को एडवाइजरी जारी कर संभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने के लिए कहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Oct 2021, 12:28 PM IST

Jammu Kashmir Weather News Update

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई राज्यों में बारिश अब भी जारी है तो कई जगहों पर हल्की सर्दी शुरू हो गई है। इस बीच पहाड़ों को लेकर भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने बड़ी चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir Weather News Update ) और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से 24 अक्तूबर तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक घाटी में 23 अक्तूबर को मौसम अधिक खराब रहने की संभवना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंडलायुक्त जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को एडवाइजरी जारी कर संभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार, तापमान में भी आएगी कमी

हवाई मार्ग और सड़कें बाधित होने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक खराब मौसम में हवाई और सड़क सेवाएं प्रभावित होने की चेतावनी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य हाईवे भी प्रभावित हो सकते हैं।

कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं। जम्मू संभाग में बिजली चमकने, बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह, लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड़ पर यातायात प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है।

जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी। यही नहीं खराब मौसम से बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

किसानों को खराब मौसम से पूर्व कृषि और बागवानी की फसलों और पेड़ों की आवश्यक कटाई करने की हिदायत दी गई है।

यात्रियों को मौसम पूर्वानुमान जानकारी लेकर ही संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने की सलाह दी गई है।
श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.3, पहलगाम में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दिन का तापमान 31.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेँः Himachal Pradesh: छितकुल में ट्रेकिंग पर गए 8 पर्यटकों समेत 11 लोग लापता, तलाशी में जुटी ITBP

बर्फबारी से ये इलाके रहेंगे प्रभावित
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की एडवाइजरी में कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, बारामुला, बांदीपोरा , कुपवाड़ा , शोपियां, काजीकुंड-बनिहाल, पीरपंजाल रेंज जम्मू संभाग, द्रास और जंस्कार सब डिवीजन, लद्दाख यूटी में भारी बर्फबारी हो सकती है।