29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Himachal Pradesh: छितकुल में ट्रेकिंग पर गए 8 पर्यटकों समेत 11 लोग लापता, तलाशी में जुटी ITBP

Himachal Pradesh के किन्नौर जिले चीन की सीमा से लगते छितकुल में ट्रेकिंग पर गए 8 पर्यटकों समेत 11 लोग लापता हो गए हैं। जिला प्रशासन ने इन ट्रेकरों का पता लगाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP ) से मदद मांगी है। ITBT दल तलाशी अभियान में जुट भी गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 Oct 2021, 10:20 AM IST

211.jpg

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के किन्नौर (Kinnaur) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। चीन सीमा के साथ लगते छितकुल में ट्रेकिंग करने गए 8 पर्यटकों समेत कुल 11 लोग लापता हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक समुद्रतल से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लम्खागा पास चोटी में ये दल लापता हो गया है।

यह दल लम्खागा पास के लिए ट्रैकिंग करने निकला था, लेकिन 17,18 और 19 को मौसम खराब होने के कारण इस दल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ेँः Delhi Air Pollution: महज 48 घंटे में बिगड़ी राजधानी की हवा, नमी में कमी के साथ तीन गुना से ज्यादा बढ़ा एक्यूआई

तलाशी में जुटी ITBP
मौसम की मार ने कई राज्यों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून की वापसी के साथ केरल औऱ उत्तराखंड तो कुदरत का कहर झेल ही रहे हैं, अब हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी खबर सामने आई है। यहां के किन्नौर जिले में 8 पर्वतारोहियों के साथ 11 लोगों के लापता होने की खबर है। इस दल में आठ सदस्य, 1 कुक और दो गाइड शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने इन ट्रेकरों का पता लगाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP ) से मदद मांगी है। ITBT दल तलाशी अभियान में जुट भी गई है।

दल में दिल्ली और कोलकाता के लोग
मिली जानकारी के मुताबिक लापता हुए 8 ट्रेकर दिल्ली और कोलकाता के रहने वाले हैं। ये सभी बीती 11 अक्टूबर को हर्सिल से छितकुल के लिए रवाना हुए थे। इन्हें 19 अक्टूबर मंगलवार को वहां पहुंचना था लेकिन जब ये दल नहीं पहुंचा तो ट्रेकिंग आयोजकों ने उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को इस बारे में सूचित कर दिया।

प्रशासन के मुताबिक इसी दल के साथ गए छह हिमाचल के पोर्टर 18 अक्तूबर को पर्यटकों का सामान छोड़कर छितकुल के रानीकंडा पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Rain: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक इतने लोगों की गई जान, कई इलाकों में बारिश के अलर्ट

ये हैं लापता लोग
लापता दल में अनीता रावत, मिथुन दारी, तन्मय तिवारी, विकास मकल, सौरव घोष, सावियन दास, रिचर्ड मंडल और सुकेन मांझी शामिल हैं।

वहीं रसोइयों की पहचान देवेंद्र , ज्ञान चंद्र और उपेंद्र के रूप में हुई है जो उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये लखवागा दर्रे के निकट फंस गए हैं।