14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu Kashmir Weather Update: उधमपुर में लैंडस्लाइड से गिरा मकान, 2 बच्चों की मौत, बारिश से तबाही

Jammu Kashmir Weather Update: हिमालयी राज्यों में बारिश से तबाही मची है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से एक मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
landslide_in_jammu_kashmir.jpg

Jammu Kashmir Weather Update Landslide in Udhampur 2 child Dead

Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई है। जिससे आवागमन की परेशानी के साथ-साथ लोगों की जान भी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में भूस्खल की वजह से एक मिट्टी का मकान ढह गया जिसमें 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड की यह घटना ऊधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मालूम हो कि ऊधमपुर हिमालय की तराई में बसा है। जहां बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई है।

इधर शुक्रवार शाम को कटरा जिले में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जिससे वैष्णो देवी की यात्रा को कुछ देर के रोकना पड़ा। हालांकि शनिवाार सुबह स्थिति नियंत्रण में आने के बाद फिर से यात्रा शुरू की गई।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के नीरा इलाके में बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान हुआ था। महार में बारिश से दो महिलाएं बह गई थी। बाढ़ कारण ही कई वाहन भी बह गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। जम्मू कश्मीर जैसा ही हाल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का भी है। इन दोनों राज्यों में भी अलग-अलग जिलों बारिश तबाही मचा रही है।

इधर मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में आगे भी बारिश के आसार है। कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड, बिहार, यूपी, और एमपी में मानसून सक्रिय, 20-21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट