31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jamtara Assembly Seat Result:  जामताड़ा सीट से CM सोरेन की भाभी सीता सोरेन की करारी हार, कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने दर्ज की जीत

Jamtara Assembly Seat Result: जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की है। इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भारी मतों से हराया है। इरफान अंसारी ने 43676वोटों से जीत दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 23 Nov 2024, 8:35 PM IST

Jamtara Assembly Seat Result: झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम (Jharkhand Election Result) आ रहे है। अब तक आए परिणामों में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की आवश्यकता है। अब तक आए परिणामों में इंडिया गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने जीत दर्ज की है। इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की भाभी सीता सोरेन (Sita Soren) को भारी मतों से हराया है। इरफान अंसारी ने 43676 वोटों से जीत दर्ज की है। अंसारी को जहां 133266 वोट मिले, वहीं सीता सोरेन 89590 वोट पाने में कामयाब रहीं।

‘यह जनता की जीत है’

जीत के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है, यह जनता की जीत है। उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है। मैं यहां के लोगों का बहुत आभारी हूं। मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया। साथ ही जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया, उन्हें भी मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। मुझे आश्चर्य है कि मुझे कुछ जगहों से वोट क्यों नहीं मिला।

‘क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता’

उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए मैं इस जीत को स्वीकार करता हूं। क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। हम जनता के बीच में रहने का काम करेंगे। बीजेपी के नेताओं ने प्रदेश की अस्मिता और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। जनता ने ऐसे लोगों को खारिज कर दिया है। बता दें कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से सीता सोरेन इस बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थींं, लेकिन वे बुरी तरह से चुनाव हार गईं। जामताड़ा से इरफान अंसारी लगातार दो बार विधायक रहे हैं और तीसरी बार भी कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Election Result: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार! जानें अब तक कितनी सीटों पर कौन जीता