Jan Gan Man Yatra Bihar: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने अपनी जन-गण-मन यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को पटना में विभिन्न राजनीतिक दल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सातवेें व अंतिम चरण के मतदान से दो दिन पहले प्रदेश के चुनावी परिदृश्य पर चर्चा की। कोठारी से मुलाकात करने वालों में उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा भाजपा, कांग्रेस, जद-यू व राजद के कई नेता शामिल थे। आखिरी चरण में एक जून को बिहार की जिन आठ सीटों पर मतदान होना है, उनमें पांच पटना व आसपास की हैं। कोठारी से मुलाकात के दौरान इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों ने माना कि पहले दो राउण्ड के बाद परिस्थितियों में सुधार हुआ है। चूंकि पिछली बार कांग्रेस व घटक दलों के पास एक ही सीट थीं इसलिए उनका इस बार अपने पक्ष में सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर है।