6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtami 2021 Rangoli Designs : कृष्ण जन्माष्टमी पर फूलों से सजाएं रंगोली

Janmashtami 2021 latest Rangoli Designs : श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है।हर कोई भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर घर से लेकर मंदिर तक भी सजने लगे हैं। क्योंकि रात 12 बजते ही मंदिरों में भगवान की आरती कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में आप भी अपने घर आंगन में फूलों की रंगोली सजाकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Janmashtami 2021 Rangoli Designs

Janmashtami 2021 Rangoli Designs

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के सभी मंदिरों में रात 12 बजे पट खुलते ही आरती का आयोजन होता है। क्योंकि भगवान का जन्म रात 12 बजे हुआ था। लेकिन भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही भगवान की पूजा अर्चना और आराधना में लीन हो जाते हैं। ऐसे में घर आंगन को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आप भी अपने घरों में रंगों नहीं तो फूलों से आकर्षक रंगोली सजा सकते हैं।

भगवान के जन्मदिन पर आप अगर अपने घर आंगन में फूलों की रंगोली सजाएंगे। तो यह काफी आकर्षक भी लगेगी और फूलों की खुशबू भी आपके घर में महकेगी। इससे आपके घर का वातावरण भी आनंदित होगा इसलिए। आप रंगों के साथ ही फूलों की रंगोली भी सजा सकती है। हम आपको कुछ फूलों की रंगोली की डिजाइन बता रहे हैं। आप इन्हें बहुत ही आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग अलग रंगों के फूल लेने होंगे। जिन्हें कुछ इस तरह से सजाने पर आपका घर आंगन भी काफी आकर्षक और सुंदर नजर आएगा।