2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान की PM सनाए ताकाइची राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित, भारत के साथ रिश्ते होंगे मजबूत

Japan PM Sanae Takaich: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jul 02, 2026

Japan PM India Visit

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का भारत दौरा (ANI)

Japan PM India Visit: नई दिल्ली में गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें फॉर्मल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी उनके साथ मौजूद रहे। यह दौरा दोनों देशों के बीच गहराते कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों की मजबूती माना जा रहा है।

द्विपक्षीय वार्ता में अहम मुद्दों पर चर्चा

राष्ट्रपति भवन में फॉर्मल वेलकम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। इस बैठक में भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सहयोग, रक्षा, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

भारत यात्रा पर जापान का सकारात्मक संदेश

प्रधानमंत्री ताकाइची की भारत यात्रा को लेकर जापान में भी उत्साह देखा जा रहा है। नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद जापान के कैबिनेट पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भारत के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

पालम एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के पालम तकनीकी हवाई अड्डे पर जापानी प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। उन्होंने इस मुलाकात को भारत सरकार के लिए सम्मानजनक क्षण बताया और कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देगी।

15वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक पर सबकी नजर

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की यह तीन दिवसीय भारत यात्रा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि वे 5वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेंगी। यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई सहयोग की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जापानी प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उनकी पहली भारत यात्रा की मेजबानी करके खुशी हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

जापानी कंपनियों से बड़े निवेश की तैयारी

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान की निजी कंपनियां भारतीय बाजार में लगभग 12.5 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी में हैं। यह निवेश करीब 120 सहयोग समझौतों के तहत किए जाने की संभावना है, जो 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान सामने आ सकते हैं।

भारत-जापान आर्थिक मंच में 150 से ज्यादा कंपनियां ले रही हिंसा

जापान के उप मुख्य कैबिनेट सचिव मसाओ ओजाकी ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित भारत-जापान आर्थिक मंच में 150 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यह मंच सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और तकनीकी साझेदारी जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।