कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम बीजेपी की पदयात्रा को नैतिक समर्थन भी नहीं देंगे। हम इस मार्च का समर्थन नहीं करते हैं, क्योंकि जेडी-एस से सलाह नहीं ली गई। मंगलवार की बैठक में हमारी कोर कमेटी ने मार्च का समर्थन न करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण केरल में सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। जो लोग राज्य छोड़ कर चले गए हैं, उन्हें वापस लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।