18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel Conflict: अमेरिका-इजरायल युद्ध में घिरे ईरान की भारत ने की मदद, तेहरान ने जताया आभार

ईरान और US-इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। US-इजरायल युद्ध में फंसे ईरान को भारत ने मदद भेजी है। मदद मिलने के बाद ईरान ने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 18, 2026

Iran Ambassador Mohammad Fathali

ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहली(Photo-ANI)

US-Israel war: ईरान और US-इजरायल के बीच जारी संघर्ष को 2 हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है। इस गंभीर संकट से घिरे ईरान को भारत ने मेडिकल सहायता (Medical Assistance) भेजी है। मेडिकल सहायता मिलने पर तेहरान ने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया है। भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने कहा है कि भारत से उसे दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की पहली खेप मिली है। इसे चिकित्सकीय मदद को ईरान के रेड क्रेसेंट सोसायटी को सौंपा गया है। इस चिकित्सकीय सहायता के लिए ईरान, भारत के सम्मानित और दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है।

ईरान पहुंची मेडिकल सहायता की पहली खेप

अमेरिका और इजराइल से युद्ध में घिरे ईरान को भारत ने आवश्यक चिकित्सा सहायता भेजी है। भारत से भेजी गई दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपा दी गई है। भारत में ईरानी दूतावास ने इस मदद के लिए भारतीय लोगों का आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि यह चिकित्सा सहायता सफलतापूर्वक पहुंचाई गई। ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने भारत-तेहरान संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।


ईरानी राजदूत बोले- भारत हमारा मित्र

मेडिकल सहायता मिलने के बाद ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि भारत को ईरान अपना मित्र राष्ट्र मानता है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के हित समान हैं। इसलिए दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों का सम्मान करना चाहिए। मोहम्मद फतहली ने बताया कि पहले भारत ने ईरान की समुद्री मदद के लिए जहाजों की आपूर्ति की थी, जब कई अन्य देशों ने सहयोग देने से मना कर दिया था। ईरान ने अन्य देशों से सहयोग न मिलने पर कड़ा संदेश भी दिया। ईरान ने कहा कि वह किसी भी कार्रवाई का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगा।


भारतीय नागरिक भी कर रहे ईरान की मदद

भारत सरकार द्वारा ईरान को मेडिकल सहायता भेजी गई है। सरकार के इस कदम से पहले ईरान एंबेसी ने X पोस्ट पर दावा किया था कि भारतीय नागरिक ईरान की मदद के लिए बार-बार अनुरोध कर रहे हैं। पहले ईरान एंबेसी ने X पोस्ट पर लिखा था- ईरान में प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए भारतीय भाइयों-बहनों ने दूतावास से बार-बार अनुरोध किया कि वे मानवीय सहायता भेजना चाहते हैं। इस अपील के जवाब में ईरान एंबेसी ने नई दिल्ली में एक बैंक खाता जारी किया था, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन ट्रांसफर में दिक्कत आ रही है। एंबेसी ने 15 मार्च को X पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।