
NTA declares JEE Mains Session 1 results: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 23 प्रतिभागियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। Jee Main Result में 100 अंक हासिल करने वालों में 7 तेलंगाना से, 3 आंध्रप्रदेश, 3 राजस्थान और 3 महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा 2 हरियाणा से, दिल्ली से दो, एक गुजरात, एक कर्नाटक और एक तमिलनाडु से हैं। इसमें सबसे ज्यादा छात्र तेलंगाना के हैं। आप अपना परिणाम jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं।
इस परीक्षा के पहले संस्करण में 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। भारत के बाहर यह प्रवेश परीक्षा मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, कुआलालंपुर, लागोस, अबुजा, मॉस्को, कोलंबो, जकार्ता, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक और वाशिंगटन में हुई थी।
अप्रैल में होगा Jee Main का दूसरा संस्करण
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जेईई-मेन्स प्रश्नपत्र एक और प्रश्नपत्र दो के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए चुना जाएगा जो 23 प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश पाने के लिए एकमात्र परीक्षा है।
Updated on:
13 Feb 2024 01:16 pm
Published on:
13 Feb 2024 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
