
Gangrape with Spanish woman: स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप में कुल 8 लोगों की अबतक गिरफ्तारी की जा चुकी है। पीड़िता ने अपनी एफआईआर में कहा था कि इसमें सात लोग शामिल थे। हंसडीहा पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत पड़ने वाले कुरमाहाट इलाके में जंगली क्षेत्र में 1 मार्च को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए पीड़िता और उसके पति दंपति ने कहा था कि हमले ने उनके दिलों पर एक गहरा निशान छोड़ दिया है लेकिन इस दुघर्टना से भारत या उसके लोगों के बारे में हमारी सकारात्मक धारणा में कोई परिवर्तन नहीं आने वाला है।
बिहार पुलिस स्पेनिश दंपति को नेपाल पहुंचाएगी
झारखंड पुलिस युवती और उनके पति (63) को दुमका सर्किट हाउस से बिहार सीमा तक अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंचाया। अब आगे बिहार पुलिस उनकी विश्व बाइक यात्रा के मूल गंतव्य नेपाल तक पहुंचने में उनकी सहायता करेगी। दुमका जिला प्रशासन ने मुआवजे के रूप में पति और पत्नी को 10 लाख रुपये प्रदान किए जबकि झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपराध का स्वत: संज्ञान लिया और इसकी सुनवाई 7 मार्च को करेगा। इस मामले की जांच करने वाली एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रहे जरमुंडी एसडीपीओ ने कहा, 'पांच नई गिरफ्तारियां की गई हैं और अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। आठवां व्यक्ति वह है जिसने अपराध में सात अन्य लोगों की सहायता की थी।'
रेप की घटना से लोगों में आक्रोश
दंपति बिहार के रास्ते नेपाल जाने के लिए कुछ देर के लिए 1 मार्च को दुमका के रास्ते में थे और सात युवकों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इस घटना को लेकर विश्व स्तर पर घोर निंदा की गई और इसके खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया।
'अपराध करने वाले दोषी, आम भारतीय हैं विनम्र'
मीडिया से बात करते हुए दंपति ने कहा कि जिन्होंने अपराध किया है वे दोषी ठहराए जा सकते हैं लेकिन आम भारतीय नहीं। इस देश में अब तक की हमारी यात्रा के दौरान भारतीय हमारे लिए विनम्र और सौहार्दपूर्ण बने रहे। पिछले छह में महीनों में हमने भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की और हमें कई अच्छे लोग मिले। इस जोड़े ने दुमका में अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली और स्थिति को तेजी से संभालने के लिए सरकार की सराहना की।
'रेप को लेकर डर में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए'
दुमका में एकांत स्थान पर रुकने की उनकी पसंद पर उन्होंने कहा, "हमें रात बिताने के लिए यह जगह शांत और सुंदर लगी।" अपने चौंकाने वाले अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, 'हमारे साथ हुई भयावह घटना को भूलना मुश्किल होगा लेकिन इसे पीछे छोड़ देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। ऐसी घटनाओं से किसी को लगातार डर में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए या उन्हें बाहर निकलने से नहीं रोका जाना चाहिए। मैं यात्रा करता रहूंगा और डरूंगा नहीं।'
यह भी पढ़ें - Jharkhand gang rape: रेप पीड़िता स्पैनिश महिला ने बताई अपनी पीड़ा, 'उन्होंने मेरे पति को बांध दिया और मेरा बलात्कार किया, भगवान का शुक्र है...
Published on:
06 Mar 2024 12:38 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
