
झारखंड रोपवे हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरा हुआ हादसा, 1500 फीट की ऊंचाई से गिरकर महिला की मौत
झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर हादसा हो गया। लोगों को निकालने के दौरान एक महिला ऊंचाई से गिर कर घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक सभी बचे हुए फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, मगर इससे पहले महिला के साथ हुए हादसे ने लोगों को एक बार फिर सकते में डाल दिया था।
महिला के दुर्घटना में घायल होने के तुरंत बाद ही देवघर के सदर अस्पताल में भेज दिया गया, मगर उसने वहां दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान देवघर के झौंसागढ़ी की रहने वाली शोभा देवी के रूप में हुई है।
खबरों के मुताबिक, त्रिकूट पर्वत रोपवे ट्राली नंबर 7 से हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को निकाला जा रहा था। इस दौरान एक महिला को हेलीकॉप्टर से गिराई गई रस्सी के सहारे केबिन से बाहर निकाला गया। गरुड़ कमांडो के जवान उसे निकाल रहे थे। उस महिला को हेलीकॉप्टर में ऊपर की ओर ले जाने के बजाय किसी कारण से नीचे की ओर उतारा जा रहा था। इसी दौरान रस्सी में जोरदार झटका लगा।
बताया जा रहा था महिला जिस रस्सी के सहारे लटकी हुई थी वह केबिन में कहीं फस गया और छूटने के बाद जोरदार झटका लगा और वह नीचे की ओर जाने लगी।लेकिन रस्सी में दूसरा झटका भी लगा और महिला नीचे आ गई। रस्सी टूटने की वजह से महिला नीचे पहाड़ पर गिर गई और घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: एस जयशंकर ने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की बोलती बंद, रूस से तेल खरीदने पर भारत की कर रहे थे आलोचना
बता दें कि कल सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दुमका का रहने वाला एक युवक हेलीकॉप्टर से लगभग 2000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था। उसकी तत्काल मौत हो गई थी।
आपको बता दें, देवघर रोपे की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। झारखंड हाईकोर्ट इस मामले में 26 अप्रैल को सुनवाई करेगी। इससे पहले राज्य को एक हलफनामे के जरिए विस्तृत जांच रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: BSSC Recruitment 2022: बिहार में निकली दो हजार से अधिक पदों में बंपर भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं आवेदन
Published on:
12 Apr 2022 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
