10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतन राम मांझी ने Rahul Gandhi को बताया देशद्रोही, मुकदमा चलाने की कही बात

Rahul Gandhi: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान उन्होंने देशद्रोही बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Sep 12, 2024

Rahul Gandhi: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान उन्होंने देशद्रोही बताया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर मुकदमा चलाने की मांग भी की है और संसद सदस्यता रद्द करने की भी बात कही है।

एक्स पर किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता है। राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रही बात आरक्षण की तो नरेंद्र मोदी के रहते किसी राहुल गांधी की हैसियत नहीं कि देश से आरक्षण खत्म कर दे।

“वे विपक्ष के नेता है भारत के नहीं”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद में राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। भारत के विपक्ष के नेता नहीं हैं। देश में हम अलग-अलग दल के लोग चुनाव लड़ते हैं, लेकिन बाहर देश के मामले में हम एक हैं। वह इसे क्यों नहीं समझते हैं? बाहर में भारत को नीचे करके वे क्या दिखाना चाहते हैं? ऐसा नेता भारत का नेता कैसा हो सकता है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- शिमला में मुस्लिम पक्ष का यू-टर्न, Sanjauli Masjid के अवैध हिस्से को गिराने को हुए राजी