कश्मीर में भारतीय जवानों की बढ़ी सक्रियता, वीडियो आया सामने
पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में भारतीय जवानों की सक्रियता बढ़ाने वाले कई वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किए। इन वीडियो में मिग-29 की तैनाती के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बल के जवानों की सक्रियता साफ तौर पर देखी जा सकती है। साथ ही भारतीय जवानों ने कई घातक अभ्यास भी शुरू किए। भारतीय जवानों की गतिविधियों में हुई तेजी को लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में चिंता देखी जा रही है।