ऐसे महत्वपूर्ण मौकों पर अशांति फैलाने वाले तत्वों से लेकर तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग कोई गड़बड़ी न कर दे, इसी के मद्देनजर भारतीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी खास निगरानी रखते हैं। बल के सूत्रों का कहना है कि वैसे तो वर्ष पर्यंत अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था रखी जाती है लेकिन 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे भारतीय राष्ट्रीय पर्वों पर अचूक व्यवस्था करने की दरकार रहती है।