12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में घट रहे जॉब्स! ऑफिस वाली नौकरी 16 फीसदी घटी, आईटी सेक्टर में सबसे कम हायरिंग

नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के मुताबिक, आईटी सेक्टर हायरिंग में फिलहाल तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आईटी में नौकरियों की कमी का बावजूद डेटा साइंटिस्ट, ऑटोमेशन इंजीनियर जैसी नौकरियों में उछाल आया है।

2 min read
Google source verification
jobs9.jpg

दिसंबर तिमाही में जहां आईटी सेक्चर के वित्तीय नतीजे सपाट या कमजोर रहने की आशंका है, वहीं आईटी कंपनियों की ओर से बेहद कम हायरिंग के कारण दिसंबर में व्हाइट कॉलर जॉब्स यानी ऑफिस वाली नौकरियां सालाना आधार पर 16 प्रतिशत घटी है। ग्लोबल सुस्ती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने आईटी सेक्टर में उथलपुथल मचाई हुई है। ऑटोमेशन के चलते आईटी प्रोफेशनल्स की नौकरियां जा रही हैं और नई नौकरियों की संख्या भी तेजी से घट रही है। दिसंबर, 2022 के मुकाबले दिसंबर, 2023 में आईटी सेक्टर में हायरिंग 21 प्रतिशत घटी है। वहीं एआइ से संबंधित नौकरियां 5 फीसदी बढ़ी है।


फिलहाल तेजी की उम्मीद नहीं

नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के मुताबिक, आईटी सेक्टर हायरिंग में फिलहाल तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आईटी में नौकरियों की कमी का बावजूद डेटा साइंटिस्ट, ऑटोमेशन इंजीनियर जैसी नौकरियों में उछाल आया है। फार्मा सेक्टर में आरएंडडी पर जोर बढऩे से हायरिंग बढ़ी है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी हायरिंग बढ़ी है। जबकि बीपीओ, एजुकेशन, रिटेल और हेल्थकेयर सेक्टर में संभलकर नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे इन क्षेत्रों में नौकरियां घटी हैं। दिसंबर में नॉन मेट्रो शहरों ने नौकरियां देने के मामले में महानगरों को पीछे छोड़ दिया है।


महानगरों के मुकाबले छोटे शहरों में नौकरियां बढ़ी

वाइट कॉलर जॉब्स: दिसंबर में केवल हॉस्पिटेलिटी और फार्मा सेक्टर हायरिंग बढ़ी, महानगरों के मुकाबले छोटे शहरों में नौकरियां बढ़ी। सालाना आधार पर दिसंबर 2023 में 04 फीसदी हॉस्पिटेलिटी यानी होटल्स-रेस्तरां, ट्रैवल-टूरिज्म सेक्टर में हायरिंग बढ़ी है। जबकि फार्मा सेक्टर में हायरिंग केवल 2 प्रतिशत बढ़ी है।

हायरिंग एक्टिविटी में 02 प्रतिशत का इजाफा

नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के मुताबिक हायरिंग एक्टिविटी में दिसंबर 2023 में नवंबर के मुकाबले 02 प्रतिशत का इजाफा हुआ। आईटी सेक्टर में हायरिंग नवंबर 2023 के मुकाबले दिसंबर में 04 प्रतिशत घटी। सालाना आधार पर आइटी कंपनियों में नौकरियां 21 प्रतिशत घटी। वहीं, 05 प्रतिशत एआई से संबंधित नौकरियां दिसंबर में बढ़ी।

यह भी पढ़ें- #BoycottMaldives: मालदीव में कभी था हिंदु राजाओं का शासन, फिर कैसे बन गया इस्लामिक देश?

इन आईटी स्रिल्स की बढ़ी मांग


एआई प्रोफेशनल्स के साथ फुल स्टैक डेटा साइंटिस्ट, आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर और ऑटोमेशन इंजीनियर जैसी आइटी स्किल वाले लोगों की मांग बढ़ी है।

इन सेक्टर्स में घटी नौकरियां

सेक्टर — गिरावट
आइटी — 22 प्रतिशत
बीपीओ — 17 प्रतिशत
एजुकेशन — 11 प्रतिशत
रिटेल — 11 प्रतिशत
हेल्थकेयर — 10 प्रतिशत
(दिसंबर 2022 के मुताबले दिसंबर 2023 में इतनी कम हायरिंग)

यह भी पढ़ें- 2024 में नौकरियों की बहार: पहले हफ्ते में 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

कहां कितनी घटी-बढ़ी नई नौकरियां

शहर — हायरिंग
वडोदरा — 03 प्रतिशत
चेन्नई — 24 प्रतिशत
बेंगलूरु — 23 प्रतिशत
हैदराबाद — 23 प्रतिशत
पुणे — 17 प्रतिशत
कोलकाता — 16 प्रतिशत

16 फीसदी घटी फ्रेशर्स की हायरिंग

वर्क एक्सपीरियंस मांग
फ्रेशर्स — 16 प्रतिशत
04-07 साल - 23 प्रतिशत
08-12 साल -12 प्रतिशत
13-16 साल -02 प्रतिशत
16 साल से अधिक -08 प्रतिशत

यह भी पढ़ें- मालदीव छोड़िए बनाइए लक्षद्वीप जाने का प्लान, ट्रेन और विमान के किराए की पूरी लिस्ट यहां देखिए