25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनबाद में बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, 2 लोग घायल

धनबाद में बिरसा मुंडा उद्यान के पास एक निजी ‘जॉयराइड ग्लाइडर' के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Google source verification
Plane crash in Dhanbad

Plane crash in Dhanbad

झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। कोयलांचल में शहर के ऊपर एक जॉयराइड ग्लाइडर उड़ान भरा था। इसी दौरान ग्लाइडर में तकनीकी खराबी आ गई और वह अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा गिरा। ग्लाइडर के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। ग्लाइडर विमान उड़ान भरने के बाद घर की दीवार से टकरा गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर है।


एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय ग्लाइडर का हवाई पायलट और एक अन्य उसमें यात्रा कर रहे थे। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। साथ ही ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में घायल यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह ;14द्ध के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था।


स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना के समय भूकंप जैसा आवाज आया और पूरा क्षेत्र आवाज से कांप गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनको अस्पताल भिजवाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में घर के लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई है। सूचना पाकर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जॉयराइड ग्लाइडर एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि एक ग्लाइडर विमान में केवल दो व्यक्ति ही बैठ सकते हैं, जिसमे एक पायलट और एक यात्री होता है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।