scriptJP Nadda asked Rahul gandhi how many OBC secretaries between 2004-2014 | राहुल के सवाल पर नड्डा का पलटवार, पूछा 2004- 2014 तक कितने OBC सचिव थे? | Patrika News

राहुल के सवाल पर नड्डा का पलटवार, पूछा 2004- 2014 तक कितने OBC सचिव थे?

Published: Sep 21, 2023 05:13:45 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari


JP Nadda counterattack on Rahul Gandhi: गुरुवार को OBC के मुद्दे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस नेता से पूछा कि वह बताए कि 2004 से 2014 के बीच कितने ओबीसी सेक्रेटरी थे और कहां थे?

  JP Nadda asked Rahul gandhi how many OBC secretaries between 2004-2014

20 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आज भारत सरकार के 90 में से सिर्फ 3 सेक्रेटरी ओबीसी हैं। वहीं, उनके सवाल पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने राहुल गांधी से पूछा कि 2004 से 2014 के बीच कितने ओबीसी सेक्रेटरी थे और कहां थे? इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अगर आज सरकार में सिर्फ 3 OBC सचिव है तो इसके पीछे कारण क्या है?
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.