हालांकि, जस्टिस यशवंत वर्मा की प्रारंभिक रिपोर्ट, जस्टिस वर्मा का जवाब और दिल्ली पुलिस द्वारा लिए गए फोटो व वीडियो को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है, लेकिन अंतिम जांच रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। जांच समिति, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस सिधरावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे, ने 4 मई 2025 को अपनी रिपोर्ट CJI को सौंपी थी।