27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगना रनौत ने CJP प्रदर्शनकारियों को बताया ‘गंदगी और बदसूरती’ फैलाने वाला, संसद में विपक्ष पर भी साधा निशाना

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदर्शन की वायरल वीडियो को उल्टी करने पर मजबूर करने वाला बताया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही संसद में विपक्ष पर शिक्षा सुधार विधेयक का विरोध कर कार्यवाही बाधित करने का आरोप भी लगाया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 27, 2026

Kangana Ranaut attacks Cockroach Janta Party protest

BJP सांसद कंगना रनौत (Photo-IANS)

Kangana Ranaut on CJP protest at Jantar Mantar: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद ने प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई वीडियो और रील्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें उल्टी करने पर मजबूर करने वाला बताया। साथ ही प्रदर्शनकारियों पर गंदगी और बदसूरती फैलाने का आरोप लगाया।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक ही जगह इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक लंबे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक ही जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z के इन प्रदर्शनों की रील्स देखकर उल्टी आने जैसी भावना होती है। जिस तरह की भाषा और जिस तरीके से ये लोग बात कर रहे हैं, ऐसा भद्दा और असहज दृश्य मैंने पहले कभी नहीं देखा।

कंगना ने उठाए सवाल

बीजेपी सांसद ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है? उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत विविधता, सुंदरता, शालीनता और सांस्कृतिक परंपराओं वाला देश है। लेकिन आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसे ही दिखते और व्यवहार भी करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। आप सिर्फ दुनिया के सामने गंदगी, कचरा और बदसूरती परोस रहे हैं।

अपने पोस्ट के अंत में कंगना ने लिखा कि इन वीडियो को देखने के बाद वह मानसिक रूप से विचलित हो गई हैं और अब उन्हें डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है।

संसद में विपक्ष पर भी साधा निशाना

इससे पहले बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संसद में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल सत्ता हासिल करने की राजनीति कर रहा है और इसी वजह से संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है।

कंगना ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष ने तय कर लिया है कि जब तक उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी, तब तक वे संसद नहीं चलने देंगे, चाहे मुद्दा कितना भी महत्वपूर्ण क्यों न हो। आज जब शिक्षा सुधार से जुड़ा विधेयक आया तो विपक्ष ने उसका विरोध किया। पूरे देश को देखना चाहिए कि उन्होंने इस बिल का समर्थन नहीं किया। उनकी मंशा यही है कि देश में कोई काम न हो, क्योंकि जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग