8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंजलि केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, मामले में 5 नहीं 7 आरोपी, दो अभी भी फरार

Kanjhawala Incident Anjali Death Case: दिल्ली के कंझावला केस में गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि मामले में पांच नहीं सात आरोपी थे। दो अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

3 min read
Google source verification
anjali_murder_case_delhi_police_.jpg

Kanjhawala Anjali Death Case Delhi Polie said Two other Accused are also invole in crime

Kanjhawala Incident Anjali Death Case: दिल्ली के अंजलि मर्डर केस में गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कंझावला इलाके में हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती अंजलि की मौत मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने अभी तक क्या कुछ हासिल किया, इन सब की जानकारी दिल्ली पुलिस के वरीय अधिकारी ने दी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि मामले में पांच नहीं सात आरोपी थे। दो अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। स्पेशल सीपी ने यह भी बताया कि हादसे वाली रात कार को दीपक नहीं अमित चला रहा था। उन्होंने बताया कि हमारी 18 टीम मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।




आशुतोष और अंकुश नामक दो और लोग मामले में शामिल


गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने पीसी कर बताया कि हमारी 18 टीम इसमें काम कर रही हैं। हमने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में हमें पता लगा है कि इसमें 2 और लोग आशुतोष व अंकुश खन्ना शामिल हैं। हमारी टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही इन दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।


पोस्टमार्टम में यौन शौषण का सबूत नहींः दिल्ली पुलिस


स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने आगे बताया कि हमने चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज़ किया है। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी दीपक नहीं अमित चला रहा था। पोस्टमॉर्टम के दौरान यौन शोषण का कोई सबूत नहीं मिला है। हम 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द चार्जशीट फाइल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।


मामले में अभी तक मर्डर का मोटिव नहीं मिला

दिल्ली पुलिस के अधिकारी सागर पी. हुड्डा ने बताया कि अभी तक मर्डर का केस नहीं बन रहा है क्योंकि मर्डर के लिए मोटिव चाहिए होता है और अभी तक की जांच में कोई मोटिव सामने नहीं आया है। अधिकारी ने बताया कि अंजलि की दोस्त निधि इस मामले की महत्वपूर्ण कड़ी है। उसका बयान दर्ज हो चुका है। जरूरत पड़ने पर उससे और पूछताछ होगी।

आरोपियों की अंजलि से पुरानी पहचान नहीं

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों का अंजलि या उसकी दोस्त निधि से कोई पुरानी पहचान नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 31 की रात दो बजकर चार मिनट से दो बजकर छह मिनट के बीच घटी। युवती की लाश सुबह 4.15 बजे मिली। पीसीआर रिस्पांस में कमी मिली है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।


क्या है दिल्ली का कंझावला केस

राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात 20 वर्षीय युवती अंजलि को 12 से 13 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था। युवती की लाश अगले दिन नग्न हालत में सड़क पर मिली थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने युवती को टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर उसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस केस में पांच नहीं सात आरोपी थे।

यह भी पढ़ें - कंझावला हादसाः होटल मैनेजर का खुलासा, अंजलि और निधि ने बुक किया था रूम


क्यों पेचींदा हो रहा अंजलि की हत्या का मामला


पांच दिन बाद भी दिल्ली पुलिस इस केस का खुलासा नहीं कर सकी है। क्योंकि गिरफ्तार पांचों आरोपी अलग-अलग बयान दे रहे हैं। दूसरी ओर मृतका अंजलि की सहेली निधि ने जो बातें बताई उससे पीड़िता का परिजन इंकार कर रहा है। पुलिस की 18 टीम जांच में जुटी है। लेकिन सभी कड़ियों को मिलाते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें - कंझावला केस: चश्मदीद गवाह अंजलि की सहेली ने बताई उस रात की पूरी कहानी