3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंझावला हादसे में होटल मैनेजर का बड़ा खुलासा, अंजलि और निधि ने बुक किया था रूम, साथ में थे 5-6 लोग

Sultanpuri Kanjhawala Accident Case: 31 दिसंबर की रात दिल्ली के सुल्तानपुरी कंझावला इलाके में हुए हादसे में अब एक नया मोड़ आया है। मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए बताया कि हादसे वाली रात मृतका अंजलि के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी। दोनों का एक होटल से निकलने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद होटल मैनेजर ने भी कई अहम जानकारी दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Jan 2023, 2:17 PM IST

anjali_murder_case.jpg

Twist in Sultanpuri Kanjhawala Accident, Hotel Manager statement

Sultanpuri Kanjhawala Accident Case: दिल्ली के सुल्तानपुरी कंझावला हादसे में आज एक पर एक नय खुलासे हो रहे हैं। हादसे के तीसरे दिन मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि हादसे वाली रात मृतका अंजलि के साथ एक और लड़की थी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया। जो किसी होटल से बाहर का है। इस वीडियो फुटेज में अंजलि एक और लड़की के साथ एक होटल से बाहर निकलती नजर आ रही है। अब उस होटल के मैनेजर ने इस केस में और कई खुलासे किए है। मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अंजलि और एक लड़की 31 दिसंबर की रात होटल आई थी। होटल का एक कमरा उन्हीं दोनों के नाम पर बुक था। उन दोनों के साथ 5-6 लोग और थे। रात करीब 1.30 बजे दोनों लड़कियों में किसी बात पर बहस होने लगी, जिसके बाद उन दोनों को रोका गया था।


निधि नामक सहेली के साथ वीडियो में दिखी अंजलि


दिल्ली पुलिस ने जिस होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, उसमें मृतका अंजलि के साथ एक और लड़की दिखी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजलि के साथ दिखी लड़की का नाम निधि है। निधि अंजलि की दोस्त बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बाद पुलिस ने निधि से पूछताछ की है। अब निधि का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड कराने की प्रक्रिया की जा रही है।


हादसे के बाद भाग गई थी अंजलि की दोस्त


पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त निधि अंजलि के साथ थी। हादसे में वह भी घायल हो गई, लेकिन उसे मामूली चोटे आई थी। ऐसे में वो मौके से भाग गई। लेकिन अंजलि का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। पुलिस अंजलि की दोस्त निधि के साथ-साथ उस रात होटल में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।


होटल मैनेजर ने कहा- दोनों लड़कियों के नाम पर बुक था रुम


दूसरी ओर होटल के मैनेजर ने बताया कि लड़कियां पहले भी होटल में आया-जाया करती थी। 31 की रात दोनों के नाम रूम बुक था। उनके साथ 5-6 और लोग थे। रात करीब 1.30 बजे वो दोनों बहस कर रही थीं, तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।


सीसीटीवी के आधार पर 5-6 लोगों से पूछताछ जारी


सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस उस रात होटल में मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 5-6 लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच सोमवार रात विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मामले में एक जांच समिति गठित की है। एमएचए ने सिंह को समिति का प्रमुख बनाया। वह मंगलवार शाम तक गृह मंत्रालय को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपेंगी।


आज आएगा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, दाह-संस्कार की तैयारी

सोमवार को डॉक्टरों के एक बोर्ड ने मृतक का पोस्टमॉर्टम किया। बुधवार शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सौंपेगा। एफएसएल की दो टीमों ने भी मौके का दौरा किया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। एफएसएल टीम ने पीड़िता की स्कूटी और आरोपी की बलेनो कार से भी सैंपल लिए।

हादसे के समय पीड़िता स्कूटी चला रही थी। कहा जाता है कि वह बलेनो कार में फंस गई, जो 12 किमी तक घसीटती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार तड़के कंझावला में उसका नग्न शव मिला। पुलिस ने कार सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वे फिलहाल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

यह भी पढ़ें - सुल्तानपुरी कंझावला हादसे में आया नया मोड़, अंजलि के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी