7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka: कांग्रेस की जीत पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारे लगाने वाले 3 लोग गिरफ्तार

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता नसीर हुसैन के समर्थकों द्वारा विधानसभा परिसर में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।    

2 min read
Google source verification
congress_mp.jpg

एक बड़े घटनाक्रम में कर्नाटक पुलिस ने हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता नसीर हुसैन के समर्थकों द्वारा विधानसभा परिसर में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल डीसीपी के कार्यालय ने सोमवार को इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान दिल्ली के इल्ताज, आरटी निवासी मुन्नवर, बेंगलुरु के नागर और राज्य के हावेरी जिले के बयादागी शहर के निवासी मोहम्मद नाशीपुडी के रूप में हुई है। तीनों को मेडिकल जांच के बाद कोरमंगला स्थित उनके आवास पर एसीएमएम अदालत के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामला दर्ज करने वाली विधान सौध पुलिस ने ये गिरफ्तारियां की हैं।

सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां

पुलिस ने विज्ञप्ति में कहा कि गिरफ्तारियां फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, आरोपियों के बयान और जांच के दौरान पुलिस द्वारा एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर की गईं।

ऑडियो-वीडियो से छेड़छाड़ नहीं

सूत्रों के हवाले से बताया है कि एफएसएल की जांच में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की बात सही पाई गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से फॉरेंसिंक जांच के नतीजे सामने नहीं आए हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पड़ोसी देश के पक्ष में नारे लगे थे और ऑडियो-वीडियो से छेड़छाड़ नहीं की गई। इसके बाद, मोहम्मद शफीक नामक एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है।

राज्य सरकार का किसी को बचाने का कोई इरादा नहीं- मुख्यमंत्री

इस घटना के सिलसिले में भाजपा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विपक्ष के नेता आर अशोक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने 'राजभवन चलो' मार्च निकाला और राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस ने कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी करने के मामले में सात लोगों से पूछताछ की है। सिद्धारमैया ने आश्वासन दिया कि सबूतों के आधार पर नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार का किसी को बचाने का कोई इरादा नहीं है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं JP नड्डा! राज्यसभा से दिया इस्तीफा