
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बाकी 58 सीट पर कांग्रेस की है अग्निपरीक्षा
Congress releases second list कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद कांग्रेस आज गुरुवार को 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। इस सूची में हत्यारोपी विनय कुलकर्णी और भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल बाबूराव चिंचानसुर के भी नाम हैं। भाजपा विधायक पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले एन वाई गोपालकृष्णा को मोनाकलमुरू सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। विनय कुलकर्णी को धारवाड़ ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से और चिंचानसुर को कलबुर्गी जिले के गुरुमिथकल सीट से टिकट दिया गया है। बाबूराव चिंचानसुर ने दावा किया था कि, वह कांग्रेस को 20 सीटों पर जीत दिलाएंगे। कलबुर्गी नगर निगम चुनाव जीतने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं और वह चिंचानसुर तथा इसी जिले से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मात देने को लेकर आश्वस्त है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग होगी। इस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार है। 224 विधानसभा सीटों में से 166 उम्मीदवारों के नामों की घोषण हो गई है।
कलघटगी से संतोष एस लाड लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस 124 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है। दूसरी सूची की सीटों को लेकर कड़ा मुकाबला था लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति के साथ मिलकर राज्य के नेताओं ने नई दिल्ली में मंगलवार को बैठकर इस सूची को अंतिम रूप दिया। संतोष एस लाड को कलघटगी विधानसभा क्षेत्र से और के सी वीरेंद्र को चित्रदुर्गा से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मंत्री एच अंजनेय और किम्माने रत्नाकर को क्रमशः होललकेरे ;अजाण्द्ध और तीर्थाहल्ली विधानसभा सीट से टिकट मिला है।
सर्वोदय क्रांति पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मिली मूलेकोटे सीट
कांग्रेस ने अपने सहयोगियों का भी पूरा ख्याल रखा है। कांग्रेस ने मांड्या जिले में सर्वोदय क्रांति पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए मूलेकोटे सीट छोड़ी है। हाई कमान ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्दारमैया की कोलार विधानसभा सीट से एक और टिकट की मांग पर अभी फैसला नहीं लिया है। इस सीट से अब तक किसी को टिकट नहीं दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि हाई कमान सिद्दारमैया को दो सीटों से टिकट देने के पक्ष में नहीं है।
58 सीटों के लिए उम्मीदवार तय करना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस अब तक नाराज नेताओं को मनाने में सफल रही है और विद्रोह के स्वर नहीं उठे हैं। शेष 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करना बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इन पर हर सीट के लिए तीन.तीन लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को पड़ेंगे वोट
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में वोटों की गिनती 13 मई को होगी। और नई सरकार का रिजल्ट आएगा। कर्नाटक में मौजूदा वक्त भाजपा की सरकार है।
Updated on:
27 Apr 2023 02:48 pm
Published on:
06 Apr 2023 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
