
कन्नड़ संगठन ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 1 दिसंबर को बंद का आह्वान किया है। बेंगलुरु में 30 से अधिक संगठनों की इस मुद्दे पर बैठक हुई। जिसके बाद इस बंद का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद कन्नड़ संगठन के वाटल नागराज ने सभी कन्नड़ संगठनों की ओर से बंद का ऐलान किया। राज्यव्यापी इस बंद में सुबह 6 से शाम 6 तक पूर्ण रुप से बंद रहेगा। आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। कन्नड़ संगठन ने इसे स्वाभिमान का विषय बताया है।
इस विषय पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा- मैं संगठनों से अपील करता हूं कि उनकी इच्छा अनुसार हमने पहले ही कर निर्णय लिए हैं। हमने कन्नड़ विरोधी ताकतों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई भी की है। महाराष्ट्र एकीकरण समिती पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर हम कानूनी रूप से इसकी जांच कर रहे हैं। इसलिए मैं अपील करता हूं कि बंद के आह्वान को रोके, बंद हर चीज का उपाय नहीं है।
यह भी पढ़ें : साल 2021 में मोदी सरकार द्वारा लिए गए 5 अहम फैसले
सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाषियों के अधिकार के लिए संघर्ष कर रही महाराष्ट्र एकीकरण समिति पर प्रतिबंध लगाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में कई कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में जांच के बाद फैसला लिया जाएगा।
महाराष्ट्र एकीकरण समिती ( MES ) एक मराठी संगठन है। जो लंबे समय से महाराष्ट्र के साथ बेलगावी में मराठी भाषी जगहों को विलय करने के लिए अभियान चला रखा है। कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में कन्नड़ संगठनों को इस बन्द से दूर रहने का अपील किया है। क्योंकि इससे नए साल के मौके पर व्यवसाय पर काफी बुरा असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : इस राज्य ने 25 रुपए सस्ता किया पेट्रोल-डीजल, जानिए कब से मिलेगा
Published on:
30 Dec 2021 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
