
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया
कर्नाटक में सियासी बवाल जारी है। सीएम सिद्धारमैया गुट और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार गुट के बीच खींचतान फिर से शुरू हो गई है। डीके शिवकुमार के खास माने जाने वाले बसवराज वी शिवगंगा ने सीएम सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र पर हमला बोला है। इसके बाद से कांग्रेस की अंदरुनी कलह एक बार फिर सामने आ गई है।
दरअसल, सीएम के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री बदलने के प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया है। उनके पिता अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने यह टिप्पणी बसवराज के उस बयान के जवाब में की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही उलझन को दूर करने के लिए हाईकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए।
शनिवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए बसवराज ने कहा कि उनके बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन में उनका वोट मायने रखता है, क्योंकि वे विधायक हैं, जबकि यतींद्र सिद्धारमैया एमएलसी होने के नाते ऐसी कोई भूमिका नहीं निभाते हैं। उन्होंने यतींद्र सिद्धारमैया पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि जब उनके पास वोट ही नहीं है तो आप (मीडिया) उनके बयानों पर क्यों ध्यान देते हैं?
उन्होंने आरोप लगाया कि यतींद्र सिद्धारमैया बार-बार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने यतींद्र सिद्धारमैया के बयानों का संज्ञान लिया है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी पार्टी में हैं। पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता-साझाकरण की कोई व्यवस्था है या नहीं।
Published on:
08 Feb 2026 07:10 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
