13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता ने स्टेज पर लहराई बंदूक, रहमान डकैत की स्टाइल में रील बनाने के चक्कर में फंसे

कलबुरगी के कांग्रेस नेता मतीन पटेल का फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने पर हथियार लहराते हुए बनाया गया रील वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने हथियारों की वैधता और आर्म्स एक्ट के तहत संभावित कार्रवाई को लेकर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 11, 2026

Karnataka congress leader

रील में बंदूक लहराते मतीन पटेल (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)

सोशल मीडिया पर फिल्मी गानों पर रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है और कई बार यह ट्रेंड विवाद का कारण भी बन जाता है। ऐसे ही एक विवाद में अब कर्नाटक के कलबुरगी से कांग्रेस के एक नेता फंस गए है। मतीन पटेल नामक इस नेता का स्टेज पर बंदूक लहराते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला जांच के घेरे में आ गया है।

रहमान डकैत के अंदाज में नाचते दिखे मतीन

मतीन कलबुरगी के विधायक के करीबी माने जाते है। मतीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक काली एसयूवी से एंट्री करते नजर आते हैं। इसके बाद वह स्टेज पर चढ़ते है और हाथ में बंदूक लेकर अपने साथियों के साथ डांस करते नजर आते है। इस दौरान बैकग्राउंड मेंब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का चर्चित गाना ‘फा9ला’ चल रहा होता है। मतीन रील में फिल्म के किरदार रहमान डकैत के अंदाज में नाचते हुए दिख रहे है। यह वीडियो रहमन डकैत के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बहस शुरू हुई

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। विपक्षी दलों ने इसे गैर जिम्मेदाराना आचरण बताते हुए सवाल उठाए हैं। विवाद बढ़ने के बाद यह मामला पुलिस जांच के दायरे में भी आ गया है। कलबुरगी पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह पता लगाया जाए कि वीडियो कहां शूट किया गया और वह किस पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में इस्तेमाल हथियार असली हैं या नहीं। यदि हथियार असली पाए जाते हैं तो यह देखा जाएगा कि वे लाइसेंस प्राप्त हैं या नहीं। अगर लाइसेंस है तो उसकी शर्तों का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच होगी। अवैध पाए जाने पर आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल दौर में रील और शॉर्ट वीडियो के जरिये लोकप्रियता हासिल करने की होड़ बढ़ी है। लेकिन सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए आचरण की मर्यादा और कानूनी जिम्मेदारी अधिक होती है।