24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी तेज, CEC बोले – 80+ वोटरों को मिलेगी खास सुविधा, तारीखों के ऐलान पर दी यह जानकारी

Karnataka elections कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 तक है। बेंगलुरु में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, कर्नाटक में पहली बार 80+ वोटरों को मिलेगी खास सुविधा। कर्नाटक चुनाव की तारीखों के ऐलान पर दी यह जानकारी....

2 min read
Google source verification
cec_rajiv_kumar.jpg

कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी तेज, CEC बोले - 80+ वोटरों को मिलेगी खास सुविधा, तारीखों के ऐलान पर दी यह जानकारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आज शनिवार को बेंगलुरु पहुंचे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में पंद्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा। जिसके लिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव पूरे होने हैं। CEC बोले कि, हमने 3 दिनों में सभी राजनीतिक पार्टी से मुलाकात की, पुलिस-प्रशासन से भी आने वाले चुनाव पर बात की गई। कर्नाटक में 2011 के सेंसस के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 6.1 करोड़ है। 224 विधानसभा क्षेत्र हैं,2.62 करोड़ पुरूष और इसके आस-पास ही महिला वोटर है। उन्होंने कहाकि, कर्नाटक में 17,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। पहली बार 80 वर्ष के मतदाता जो मतदान केंद्र आने में सक्षम नहीं हैं उनके घर से मतदान करने की व्यवस्था चुनाव आयोग द्वारा करवाई जाएगी। हमारी टीम खुद उनके पास जाएगी।

बेंगलुरु आईटी हब पर वोट प्रतिशत निराशाजनक

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, उन्होंने प्रतिनिधियों के साथ तीन दिनों तक पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर चर्चा की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने 2018 के आम विधानसभा चुनावों में विशेष रूप से बेंगलुरु में मतदान की कम दर पर नाराजगी व्यक्त की। बेंगलुरु आईटी हब के रूप में उभरा है और इसके बावजूद मतदान का कम प्रतिशत निराशाजनक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत कम हुआ है।

पैसे और अन्य चीजों के झांसे में नहीं आएं मतदाता

CEC राजीव कुमार ने कहाकि, उन्हें कर्नाटक में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने का भरोसा है। उन्होंने मतदाताओं को सलाह दी कि, मतदाता पैसे और अन्य चीजों के झांसे में नहीं आएं। आगामी चुनाव में पहली बार कुल 9,17,241 नए मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। दिव्यांगों के अलावा 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अपने आवास से वोट डालने की सुविधा होगी।

पूरे कर्नाटक में बनाए जाएंगे 58,282 मतदान केंद्र

CEC राजीव कुमार ने आगे कहाकि, मतदान के लिए पूरे कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 883 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में 24,063 मतदान केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में 34,219 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कुल 1,320 मतदान केंद्रों की निगरानी पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।

थर्ड जेंडर के हैं कुल 43,312 वोटर

राजीव कुमार ने कहाकि, राज्य में 2,62,42,561 पुरुष मतदाता और 2,59,26,319 महिला मतदाता हैं। कुल 43,312 वोटर थर्ड जेंडर के हैं। 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। कुल 173 सामान्य निर्वाचन क्षेत्र हैं।

यह भी पढ़े - नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में कुल 2.28 लाख नए वोटर जुड़े : मुख्य चुनाव आयुक्त