
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (Photo - IANS)
Karnataka new government formation: कर्नाटक में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले कांग्रेस नेतृत्व के भीतर मंत्रिमंडल गठन को लेकर मंथन तेज हो गया है। मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सोमवार को एक साथ चार्टर्ड विमान से सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं डीके शिव कुमार और सिद्धारमैया का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया। शिवकुमार व सिद्धारमैया के साथ पूर्व मंत्री केजे जॉर्ज, एचसी महादेवप्पा, सिद्धारमैयाके पुत्र यतींद्र और विधायक एस.पोनन्ना भी दिल्ली आए हैं।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों से संभावित मंत्रियों की सूची मांगी है। नई सरकार में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं और पिछली सरकार के कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस बीच सिद्धरामय्या की टीम में रहे कुछ मंत्रियों ने खरगे से मुलाकात कर अपना रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा।
सूत्रों का कहना है कि मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अगुवाई में नए चेहरों को आगे लाने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें भी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में मंत्रियों की अंतिम सूची पर चर्चा जारी है और आलाकमान की मंजूरी के बाद ही इस पर तस्वीर साफ होगी। कांग्रेस नेतृत्व नई सरकार में चार उपमुख्यमंत्री बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सके। हालांकि बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार इस प्रस्ताव को लेकर सहमत नहीं हैं।
कर्नाटक की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। दरअसल सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शनिवार, 30 मई को डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।
Updated on:
02 Jun 2026 05:20 am
Published on:
02 Jun 2026 05:19 am
