6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka Political Crisis: दिल्ली में क्या हुआ ऐसा? अचानक हिलने लगी CM सिद्धारमैया की कुर्सी! झल्लाकर बोले- मैं…

कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि वह पूरे पांच साल कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि सीएम पद परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा या योजना नहीं हुई है और यह अफवाहें गलत हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 11 Jul 2025, 12:54 PM IST

कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। फोटो- एएनआई

कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार यह साफ कर दिया है कि वह पूरे पांच तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके साथ, वह दिल्ली में मीडिया को जवाब देते हुए झल्ला भी गए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों को फिर से खारिज किया। उन्होंने कहा कि मैं आपको कितनी बार कहूं कि सीएम पद को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई? इस मुद्दे पर आलाकमान से कोई चर्चा ही नहीं हुई।

मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलें और तेज

बता दें कि सिद्धारमैया फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिससे कर्नाटक में संभावित मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गईं हैं।

अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से भी सिद्धारमैया ने खड़गे के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक के बारे में जानकारी दी। इसके साथ, उन्होंने यह भी बताया कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

भाजपा नेता ने भी कांग्रेस पर बोला हमला

उधर सियासी अटकलों के बीच भाजपा नेता रचना रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को स्पष्ट करना चाहिए कि वे अपना वादा पूरा करेंगे या उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस विधायकों के साथ आमने-सामने की बैठक की, जिससे पार्टी द्वारा डीके शिवकुमार को नेतृत्व सौंपे जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं।

सीएम ने साफ किया पूरा मामला

हालांकि, सिद्धारमैया ने पत्रकारों को स्पष्ट किया है कि सुरजेवाला का राज्य में विधायकों से मिलने का उद्देश्य मुख्यमंत्रियों के परिवर्तन का मुद्दा नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कांग्रेस प्रभारी ने मुख्यमंत्री बदलने के सवाल को खारिज कर दिया है। इस मुद्दे पर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है। ये अटकलें मीडिया द्वारा फैलाई जा रही हैं और कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले पर सहमति होनी चाहिए और हम दोनों ने कई बार कहा है कि हम आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। जब सरकार ढाई साल से सत्ता में है तो सत्ता हस्तांतरण का मुद्दा उठना स्वाभाविक है, लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं है।