4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से सेना की मुठभेड़, एक ढेर, दो गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एलओसी पर एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

2 min read
Google source verification
army.jpg

जम्मू-कश्मीर के पुंछ LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से सेना की मुठभेड़, एक ढेर, दो गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एलओसी पर एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घुसपैठिए पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के चंजल गांव के निवासी हैं। इनके पास से 17 किग्रा नशीले पदार्थ बरामद हुआ। जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि, सैनिकों ने शनिवार की रात सवा 10 बजे पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीमा बाड़ के पास घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। मध्य रात्रि में घुसपैठियों ने एलओसी को पार करने का प्रयास किया। मुस्तैद जवान घुसपैठिए के समूह पर लगातार नजर रख रहे थे। रात दो बजे जवानों ने घुसपैठियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास करते देख उन्हें ललकारा। ललकारा
घुसपैठिए भागने लगे, उन पर गोलियां चलाई गईं। उनमें से एक मौके पर ही ढेर हो गया। जबकि अन्य दो अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले। मारे गए घुसपैठिये की पहचान शरीफ कोहली (45 वर्ष) और उसके गिरफ्तार घुसपैठियों की पहचान शकील चौधरी (32 वर्ष) तथा तारिक कोहली (40 वर्ष) के रूप में की है।


घेराबंदी के बाद एक घुसपैठिया का शव बरामद हुआ


लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने आगे बताया कि, इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई, ताकि घुसपैठिए भाग न सकें और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसमें मारे गए घुसपैठिया का शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया।

दो घुसपैठिए पकड़े गए, एक घायल अवस्था में था

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने आगे बताया कि, जैसे ही जंगल में तलाशी अभियान आगे बढ़ा, अन्य दो घुसपैठियों को भी पकड़ लिया गया। उनमें से एक घुसपैठिया घायल अवस्था में है।

यह भी पढ़े - LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन जीवित है, पाझा नेदुमारन के दावे से मचा हड़कम्प

मादक पदार्थ बरामद हुआ

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि, अभियान के दौरान 17 किलोग्राम मादक पदार्थ के 14 पैकेट, पाकिस्तानी मुद्रा, कुछ दस्तावेज और खाने-पीने के सामान समेत तीन बैग बरामद किए गए। गिरफ्तार घुसपैठियों से प्रारंभिक पूछताछ का हवाला देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि उन्होंने (घुसपैठियों ने) दावा किया कि वे पीओजेके के चंजल गांव के निवासी हैं।

यह भी पढ़े - कश्मीर के बडगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च आपरेशन जारी

पुंछ और राजौरी जिलों में शांति भंग करने का था इरादा

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, अपनी त्वरित कार्रवाई से सेना के मुस्तैद जवानों ने नार्को-आतंकी समूह की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इनका इरादा पुंछ और राजौरी जिलों में शांति भंग करना था।

यह भी पढ़े - सेना का बड़ा रेस्क्यू, जोजिला सुरंग स्थल में फंसे 172 श्रमिकों को बचाया