जम्मू-कश्मीर के बडगाम इलाके में सेना और पुलिस बल के संयुक्त अभियान ने मंगलवार को दो आंतकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि, कुछ आतंकी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि, बड़गांव के एक गांव में करीब दो दिन आतंकियों के छुपे होने की सूचना थी। राजौरी की घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह बेहद गंभीर हैं। उन्होंने अभी दो दिन पहले ही राजौरी आतंकवादी हमले की जांच NIA को सौंपी दी है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि, आतंकियों के साथ कोई रियायत न बरती जाए।