
केंद्र की मोदी सरकार ने आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश करके एक तीर से कई निशाना साधा है। चुनाव से ठीक 10 महीने पहले एक तरफ से भाजपा ने जहां देश की आधी- आबादी को अपने पाले मे लाने की कोशिश कर रही है। वहीं, उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक आम आदमी पार्टी को जोर झटका दिया है, क्योंकि महिला आरक्षण बिल आप के प्रमुख मांगों में से एक रहा है।
2025 में होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव
बता दें कि भाजपा ने जो महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया है। उसे दोनों सदनों से पारित होने में किसी खास समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बिल के पास होते ही जहां एक तरफ भाजपा को इसका पूरा लाभ मिलने का अंदेशा है, वहीं आप को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके पीछे कारण ये है कि महिला आरक्षण बिल आप का प्रमुख मुद्दा रहा है इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के ठीक बाद फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होने वाला है।
महिला आरक्षण बिल नहीं, महिला ***** बना बिल
वहीं, इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि हम महिला आरक्षण बिल का स्वागत करते हैं, लेकिन भाजपा को इस बिल को 2024 के लोकसभा चुनाव से ही लागू करना चाहिए। बिल में जो प्रावधान हैं उनके अनुसार यह महिला आरक्षण बिल 2028 तक लागू हो पाएगा।
भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल नहीं, महिला ***** बनाओं बिल ला रही है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि यदि महिला आरक्षण बिल लागू करना है तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ही इसे लागू किया जाए. इसके लिए जरूरी संशोधन किए जाएं. इसमें आम आदमी पार्टी सहयोग करेगी।
ये भी पढें: राज्यसभा में सांसदों से PM मोदी ने की अपील, बोले- महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास करें
Published on:
19 Sept 2023 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
