14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र: अमीरों का नहीं, किसानों और मध्यम वर्ग का माफ करें कर्ज

Delhi Assembly Elections: केजरीवाल ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से मांग की कि अमीरों का कर्ज माफ न किया जाए और इसके बजाय किसानों और मध्यम वर्ग को इसका लाभ दिया जाए।

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने पत्र में मांग की कि अमीरों का कर्ज माफ न किया जाए और इसके बजाय किसानों और मध्यम वर्ग को इसका लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कर्ज माफ करना ही है तो किसानों और मध्यम वर्ग के आवास ऋण माफ किए जाएं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अभी हिसाब लगाया है कि अगर कर्ज माफ नहीं किए गए तो कर की दरें घटकर आधी रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपना ज्यादातर पैसा टैक्स के रूप में देता है और मध्यम वर्ग के लिए यह बड़ी चिंता का विषय है।

14 दिन में प्रधानमंत्री को लिखा तीसरा पत्र

बीते एक पखवाड़े में केजरीवाल का प्रधानमंत्री को यह तीसरा पत्र है। केजरीवाल ने 19 जनवरी को कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में सरकारी कर्मचारियों, खासकर सफाई कर्मचारियों के लिए संयुक्त आवास योजना का प्रस्ताव रखा है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में केजरीवाल ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों के सामने सेवानिवृत्ति के बाद स्थायी आवास से जुड़ी चुनौतियों का मुद्दा उठाया।

दिल्ली मेट्रो में छात्रों को छूट देने का प्रस्ताव

17 जनवरी को केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव रखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को मेट्रो सेवाओं का वित्तीय भार साझा करना चाहिए। अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखा गया नवीनतम पत्र दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले आया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Elections: AAP, BJP और कांग्रेस का एक दूसरे से कितना अलग है घोषणा पत्र, दावों में है कितना दम?

आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और मतगणना 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है और सभी मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर शहरवासियों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इसके साथ ही ‘प्यारी दीदी योजना’ की भी घोषणा की है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा किया गया है।

आप ने मतदाताओं को लुभाने के लिए किए कई वादे

तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आप ने सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये की मासिक सहायता, महिला सम्मान योजना और मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है।

बीजेपी ने भी किए कई बड़े ऐलान

भाजपा कल्याणकारी और सब्सिडी योजनाओं को जारी रखने और घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और धार्मिक स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त बस यात्रा, महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता योजना का वादा कर रही है।