13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरवालों ने ठुकराया तो प्रेमी प्रेमिका ने मौत को लगाया गले, होटल के कमरे में जाकर…

कोट्टायम में घरवालों के शादी से इनकार करने पर एक 22 साल के लड़के और 19 साल की लड़की ने अपनी जान दे दी। दोनों ने होटल के कमरे में साथ में आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jan 31, 2026

Kerala

केरल में कपल ने आत्महत्या कर ली (फोटो- एआई जनरेटेड)

केरल के कोट्टायम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घरवालों के शादी के लिए राजी नहीं होने पर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि लड़का और लड़की के घरवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे। दोनों ने लंबे समय तक अपने घरवालों को अपने रिश्ते के लिए तैयार करने की कोशिश की लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी जब वो नहीं मानें तो दोनों ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली।

कई सालों से रिलेशनशिप में थे दोनों

मृतकों की पहचान पुथुपल्ली निवासी 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और परुम्बाइकडु की वरिसेरी निवासी 19 वर्षीय आसिया थानम्मा के रूप में हुई है। नंदकुमार और आसिया कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन जब उन्होंने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया तो उनके परिवार ने दोनों की शादी कराने से इनकार कर दिया। परिवार द्वारा रिश्ता ठुकराने के बाद ही दोनों ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।

गुरुवार को होटल के कमरे में चेक-इन किया

नंदकुमार और आसिया ने गुरुवार को होटल में एक कमरा बुक किया था। शुक्रवार को चेकआउट का समय बीतने के बाद भी जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कई बार दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने पर भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने उसे तोड़ दिया। दरवाजा खोलने पर जैसे ही लोग अंदर घुसे उन्होंने देखा कि दोनों लड़का-लड़की कमरे में मृत पड़े हुए थे।

पुलिस ने शव परिजनों के हवाले किए

यह देखकर होटलकर्मी घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस को घटनास्थल की तलाशी में एक सुसाइड लेटर मिला जिसमें उन्होंने परिवार द्वारा शादी कराने से मना करने के चलते आत्महत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने लेटर समेत कमरे से अन्य सबूत जमा किए और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।