
आरोपी ने दादी, चाचा-चाची, भाई और प्रेमिका को मौत के घाट उतारा
Kerala Mass Murder: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 साल का अफान अपनी दादी, चाचा-चाची, छोटे भाई और प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा। अफान ने पुलिसकर्मियों से कहा, मैंने छह लोगों को मार दिया और मैंने भी जहर खा लिया। पहले पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो रौंगटे खड़े वाली वारदात सामने आई। तीन गांवों में पांच शव पड़े मिले और उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। पुलिस को शक है कि अफान ड्रग्स का आदी था और उसने नशे की हालत में इन हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस जांच कर रही है कि वह किसी अपराधी गैंग या नशे के कारोबारियों से तो नहीं जुड़ा।
सबसे पहले उसने अपनी कैंसर रोगी मां शेमी पर हमला किया और उन्हें घर में बंद कर चला गया। इसके बाद वह बैग में हथौड़ा रखकर बाइक से 16 किमी दूर पैंगोडे में 92 वर्षीय दादी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसने बुजुर्ग चाचा-चाची को निशाना बनाया। सिर पर उसने घातक वार कर दोनों की जान ले ली। इसके बाद अफान 19 वर्षीय प्रमिका फरसाना को उसके एसएन पुरम स्थित घर से उठाकर ले गया और उसकी हत्या की। हैवान बना अफान यहीं नहीं रुका, उसने अपने 13 वर्षीय भाई के स्कूल से लौटने का इंतजार किया और उसके आते ही हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
खुद अस्पताल में, पुलिस कर रही जांच अफान को जहर खाने के कारण तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल पुलिस की हिरासत में है, लेकिन डॉक्टरों और पुलिस से सहयोग नहीं कर रहा। पुलिस को उसने हत्या के पीछे कर्ज होने की बात कही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Published on:
26 Feb 2025 09:14 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
