18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3 हजार की बढ़ोतरी, केरल पद की शपथ लेते ही वीडी सतीशन ने लिए बड़े फैसले

Kerala New CM: वीडी सतीशन ने केरल के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्होंने कई अहम फैसले किये हैं। जिसमें महिलाओं के फ्री बस सेवा, प्राइमरी शिक्षक के मानदेय में बढ़ोतरी सहित कई फैसले शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 18, 2026

Kerala New CM

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीसन(फोटो-IANS)

Kerala New CM VD Satheesan: केरल में 10 सालों के पिनाराई विजयन सरकार के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने सीएम पद की शपथ ले ली। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नए सीएम वीडी सतीशन एक्शन मोड में हैं। उन्होंने कई बड़े ऐलान कर दिए। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित बड़ी घोषणाएं की है।

क्या हैं ये ऐलान?


मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा महिलाओं के लिए 15 जून से शुरू होगी। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही एक मंत्रालय भी बनाया जाएगा। इसे साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी सर्कार ने अच्छी खबर दी है ,ऐलान किया गया है कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3 हजार की बढ़ोतरी की जाएगी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के लिए तोहफा


इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के लिए भी नई सरकार ने तोहफा दिया है। सीएम वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1 हजार रूपये की बढ़ोतरी की जाएगी वहीं प्राइमरी शिक्षकों के लिए भी 1 हजार की बढ़ोतरी तय की गई है।

शपथ ग्रहण में राहुलो गांधी सहित कई नेता मौजूद


तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ग्रहण ली। सीएम के बाद 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली । केरल के नए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

कौन-कौन बने मंत्री?


नई सरकार में 12 मंत्री कांग्रेस पार्टी से बनाए गए हैं। कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्नीथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्धिकी, केपी धुलसी और ओजे जनीश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं IUML के पीके कुन्हालिकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली।