2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kerala: 1,000 करोड़ का स्कैम! स्कूटर से लेकर लैपटॉप आधे दाम पर देने के लालच में रिटायर्ड जज पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

Kerala Scam: केरल के अनंतु कृष्णा ने 30,000 लोगों को आधे दाम में सामान देने का झांसा देकर 1,000 करोड़ रुपये की ठगी की एफआइआर में न्यायमूर्ति नायर को एनजीओ कन्फेडरेशन के संरक्षक के रूप में नामित किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 11 Feb 2025, 9:36 AM IST

Kerala Scam: केरल के मलप्पुरम में पुलिस ने केरल हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसमें लोगों को आधी कीमत पर स्कूटर और लैपटॉप देने का झांसा देकर ठगा गया है। आरोप है कि अनंथु कृष्णन नाम के व्यक्ति ने कई लोगों और धर्मार्थ संस्थाओं को बाजार मूल्य से आधे दाम पर दोपहिया वाहन, लैपटॉप, सिलाई मशीन और घरेलू उपकरण देने का वादा कर धोखाधड़ी की। न्यायमूर्ति रामचंद्रन नायर को मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना थाने में दर्ज एफआइआर) में तीसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया है। एफआइआर अंगादिपुरम किसान सेवा सोसायटी (केएसएस) के अध्यक्ष दानिमन की शिकायत पर आधारित है। शिकायत के अनुसार एनजीओ कन्फेडरेशन और उसके पदाधिकारियों ने अप्रेल से नवंबर 2024 के बीच केएसएस से 34 लाख रुपए की ठगी की। एफआइआर में न्यायमूर्ति नायर को एनजीओ कन्फेडरेशन के संरक्षक के रूप में नामित किया गया है।

FIR में क्या

FIR में आरोपियों ने पिछले साल अप्रैल से नवंबर के बीच कई बार भुगतान एकत्र किया, लेकिन वादे के अनुसार सामान वितरित नहीं किया, जिससे शिकायतकर्ता को धोखा हुआ।

नायर ने ख़ारिज किया आरोप

न्यायमूर्ति नायर ने आरोपों को खारिज करते हए कहा कि वह एनजीओ परिसंघ के संरक्षक नहीं हैं। वह केवल कानूनी सलाहकार थे। उन्होंने कुछ समय पहले संगठन से संबंध तोड़ लिए थे।

IUML विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

पेरिंथलमन्ना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर IUML विधायक नजीब कंथापुरम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसे आधी कीमत पर लैपटॉप का वादा करके 21,000 रुपये की ठगी की गई। रविवार को, पुलिस ने आनंदु कृष्णन को सबूत इकट्ठा करने के लिए कोच्चि के विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया।

ये भी पढ़े: Nuclear Power: दुनिया के इन पांच देशों में पाई जाती है परमाणु सामग्री, जानें कितने दिनों में बनता है परमाणु हथियार