18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala Swearing-in Ceremony: वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, खरगे-राहुल रहे मौजूद

Kerala Swearing-in Ceremony: केरल में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो गई है। सोमवार को वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली हैं। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीत हासिल की थी।

2 min read
Google source verification
New Chief Minister of Kerala VD Satheesan

वीडी सतीशन ने सीएम पद की ली शपथ (Photo-IANS)

Kerala Swearing-in Ceremony: केरल में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली हैं। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सीएम के बाद 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी को शपथ दिलाई है। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

कांग्रेस से बनाए सबसे ज्यादा 12 मंत्री

केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार के गठन के साथ सबसे ज्यादा 12 मंत्री कांग्रेस पार्टी से बनाए गए हैं। वी डी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्नीथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्धिकी, केपी धुलसी और ओजे जनीश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

वहीं IUML को पांच मंत्री पद दिए गए हैं, जिनमें पीके कुन्हालिकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं। इसके अलावा केरल कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जेकब) से अनुप जेकब, आरएसपी से शिबु बेबी जॉन और CMP से सीपी जॉन को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुटियाडी से IUML विधायक परक्कल अब्दुल्ला को ढाई साल बाद कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

कौन हैं वीडी सतीशन (Who is VD Satheesan)

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में परावुर सीट से वीडी सतीशन ने जीत हासिल की हैं। वह लगातार छठी बार विधायक चुने गए हैं। सतीशन को 78,658 वोट मिले और उन्होंने CPI उम्मीदवार ईटी टायसन मास्टर को 20,600 वोटों के अंतर से हराया। वह पिछले 25 वर्षों से परावुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पहली बार 2001 में यहां से विधायक बने थे।

2021 से केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सतीशन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की वामपंथी सरकार को विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर लगातार घेरा।

सतीशन इससे पहले केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2021 विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला की जगह नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला था।

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

2026 केरल विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि IUML को 22 सीटें मिलीं। वहीं LDF को 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा और बीजेपी तीन सीटें जीतने में सफल रही।