30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala Bus Accident: केरल के पलक्कड़ बड़ा हादसा, 2 बसों की टक्कर 9 लोगों की मौत, कई घायल

देश के दक्षिण राज्य केरल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक बड़े हादसे के चलते हड़कंप मच गया है। दरअसल दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।

2 min read
Google source verification
Kerala Vadakkenchery In Palakkad District 9 People Died Many Injured

Kerala Vadakkenchery In Palakkad District 9 People Died Many Injured

गोड्स ऑन कंट्री यानी भगवान का देश कहे जाने वाले केरल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के पलक्कड़ जिल में दो बसों की जबदस्त टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं इस हादसे में 38 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है। ये हादसा पलक्कड़ जिले के वड़क्केनचेरी में हुआ है। घटना का सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे को लेकर राज्य के मंत्री एमबी ब्रजेश का बड़ा बयान सामने आया है। ब्रजेश के मुताबिक, पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस एक पर्यटक बस के टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में अबतक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि, 40 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल वडक्कनचेरी इलाके के पास से मंगलम में स्कूली छात्रों को ले जा रही एक पर्यटक बस ने KSRTC की बस को पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें - बस हादसा: सेंट्रल बैंक के मैनेजर, 3 शिक्षक समेत 6 की मौत, मृतकों में मां व मासूम बेटा भी शामिल

ये टक्कर इतना जोरदार थी कि, दोनों बसों में सवार लोगों को गंभीर चोट लगने के साथ ही कुछ लोगों की मौत भी हो गई। दरअसल टक्कर के बाद बस दलदल में गिर गई। हादसे में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई अन्य घायल हो गए।

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज
हादसे में घायल सभी लोगों के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है, यहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, घायलों में भी कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बुधवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रीय राजमार्ग 544 (NH-544) पर हुआ है।

टूरिस्ट बस एर्नाकुलम के बेसिलियोस विद्यानिकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को लेकर ऊटी की ओर जा रही थी, KSRTC की सुपरफास्ट बस कोट्टाराक्कारा से कोयंबटूर जा रही थी। इस दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस वजह से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ये बस दुर्घटना कार को ओवरटेक करने के चलते हुई है। पर्यटक बस ने नियंत्रण खो दिया और एक कार को ओवरटेक करते समय केएसआरटीसी बस के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नियंत्रण खोने के बाद पर्यटक बस पास के दलदल में जा गिरी।

स्कूल बस में सवार थे 47 लोग
इस दुर्घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 28 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। पर्यटक बस में बस के 41 छात्र, पांच शिक्षक और दो कर्मचारी सवार थे।

यह भी पढ़ें - गांगुलपारा घाटी में हादसा : चट्टान से टकराकर यात्री बस पलटी, 40 यात्री घायल

Story Loader