29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन अग्रवाल मर्डर: सिया ने दिया था सिग्नल, चेतन ने भी की थी पूरी तैयारी

Ketan Agarwal Murder: केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के बारे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Tanay Mishra

Jun 29, 2026

Ketan, Siya and Chetan

केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी (File Photo)

केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) के मर्डर के आरोप में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच जारी है। इसी बीच आरोपी सिया गोयल (Siya Goyal) के बारे में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने बताया है कि सिया बाली नहीं जाना चाहती थी, लेकिन उसके भाई साहिल गोयल ने उसे ज़बरदस्ती कार में बैठाया था। इसी बीच पुलिस ने भी सिया और चेतन के बारे में एक नई जानकारी दी है।

सिया ने दिया था सिग्नल, चेतन ने भी की थी पूरी तैयारी

पुलिस ने बताया कि सिया ने न सिर्फ चेतन को सिग्नल दिया था कि वह केतन को लोहागढ़ फोर्ट से नीचे धकेल दे, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि नीचे गिराते समय वह खुद केतन की नज़र से दूर रहे। पुलिस ने यह भी बताया कि चेतन ने भी पूरी तैयारी की थी। वह स्कूटर से लोहागढ़ फोर्ट पर गया था और कार का इस्तेमाल नहीं किया था क्योंकि उसे डर था कि टोल प्लाज़ा पर कार का पता चल सकता है।

आज होगी सिया और चेतन की कोर्ट में पेशी

सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) की पुलिस रिमांड आज, सोमवार, 29 जून को खत्म हो रही है। दोनों की आज कोर्ट में पेशी होगी। पुणे की वडगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोनों की पेशी होगी और आगे की रिमांड या न्यायिक हिरासत पर फैसला होना संभव है।

क्या बताया कैब ड्राइवर ने?

कैब ड्राइवर वैभव ने बताया कि बाली ट्रिप के लिए पुणे से मुंबई एयरपोर्ट जाने वाली कैब में सुबह करीब 10 बजे उसने सिया और उसके भाई साहिल को पिक किया। इस दौरान सिया कैब में बैठे से मना कर रही थी। इसी बात पर सिया और साहिल में काफी बहस हुई और साहिल ने ज़बरदस्ती सिया को कैब में बैठाया। इसके बाद वो दोनों रावेत पहुंचे, जहां केतन भी कैब में बैठ गया। रास्ते में सिया और साहिल के बीच लगातार बहस होती रही। एक्सप्रेसवे पर एक जगह रुकने के बाद सिया ने कैब की डिक्की खुलवाकर अपने पर्स से कुछ निकाला, जिसके कुछ देर बाद केतन का पासपोर्ट गायब होने की बात सामने आई। इससे बाली ट्रिप रद्द हो गई।

मामले की जांच जारी

इस मामले की जांच जारी है और इस दौरान नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार सिया और चेतन ने यह बात स्वीकार कर ली है कि दोनों ने केतन की हत्या की थी, लेकिन इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। पुलिस के एक सूत्र ने यह भी बताया कि केतन की हत्या से 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच बात हुई थी और इस दौरान सिया ने चेतन की सिग्नल भी दिया था।