29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Murder Case: केतन को धक्का मारने से 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच फोन पर बात, पुलिस ने किया खुलासा

Pune Murder Digital Evidence: पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड में पुलिस को बड़े सबूत मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात से 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच आखिरी बातचीत हुई थी। डिलीट की गई चैट और वॉयस नोट्स भी रिकवर किए गए हैं, जिससे हत्या की साजिश के कई अहम राज सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Jun 29, 2026

Pune Fort Murder Investigation

केतन, सिया और चेतन की फाइल फोटो

Ketan Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन हत्याकांड में लगातार बड़े खुलासे हो रहे है। इसी बीच पुलिस ने एक और खुलासा करते हुए कहा कि लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देने से 34 मिनट पहले आरोपी सिया और चेतन के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस का मानना है कि इस आखिरी कॉल के दौरान ही सिया ने चेतन को किले की जगह और आस-पास कोई नहीं होने की जानकारी दी होगी। इसके बाद दोनों ने वारदात को अंजाम दिया है।

सिया और चेतन के मोबाइल की हुई जांच

मामले में अहम जानकारी जुटाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस टीम ने सिया और चेतन के मोबाइल की गहन फॉरेंसिक जांच की थी। इसमें टीम को पूरी साजिश का बड़ा डिजिटल सबूत हाथ लगा है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के फोन से डिलीट हुई व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट को भी रिकवर कराया है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन ने केतन की हत्या करने के बाद अपने फोन से करीब तीन महीने की चैट और वॉयस नोट्स को डिलीट कर दिया था। ताकि पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी न मिल सके। 

दोनों को कोर्ट में किया जाएगा पेश

पुलिस ने चेतन और सिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज उनकी पुलिस रिमांड भी खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों को पुणे की वडगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि 23 जून को सिया और चेतन को पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया था। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

कई हफ्तों से कर रहे थे अभ्यास

पुलिस ने डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए कई हफ्तों से अभ्यास कर रहे थे और दोनों ने मई के आखिरी में मर्डर करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली थी। 

पुलिस ने बताया कि 14 जून को भी केतन को सिया लोहागढ़ किले पर उसी खतरनाक ट्रेक पर लेकर गई थी। इस दिन सिया ने केतन को पहाड़ी पर धक्का देने की पहली कोशिश की थी। हालांकि केतन ने एक झाड़ी को पकड़ लिया और अपनी जान बचा ली थी।