28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Murder Case: 17 जून की रात से 18 जून की सुबह तक क्या हुआ? पुलिस जांच में हुए अहम खुलासे

Pune Businessman Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड में एक अहम खुलासा हुआ है। सिया ने लोहागढ़ किले पर जाने के लिए केतन की मां को अपने जन्मदिन का हवाला दिया था।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Jun 28, 2026

Pune fort murder

केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo- @X/ @azizkavish)

Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन हत्याकांड में लगातार नए अहम ने खुलासे हो रहे है। केतन के परिवार ने सिया और चेतन पर एफआईआर में सुनियोजित साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि केतन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश का नतीजा थी। पुलिस के मुताबिक, 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर सिया और चेतन ने केतन को खाई में धक्का देकर उसकी हत्या की थी।

17 जून की रात से 18 जून की सुबह तक क्या हुआ? 

केतन के परिवार के मुताबिक, सिया लगातार उस पर लोहागढ किला ले जाने का दवाब बना रही थी। हालांकि शुरुआत में उसकी मां ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। 17 जून की रात को सिया ने केतन की मां को व्हाट्सएप कॉल किया और अपने आने वाले जन्मदिन का हवाला देकर उन्हें यात्रा के लिए मना लिया।  

इसके बाद केतन सिया को लेकर लोहागढ़ किला लेकर गया। अगली सुबह यानी 18 जून को करीब 10.45 बजे सिया ने केतन की मां को फोन किया और बताया कि केतन का पैर फिसल गया है। वह खाई में गिर गया। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को हुआ शक

21 जून को केतन के पिता और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उनका दावा है कि जिस जगह से केतन गिरा, वहां से किसी का दुर्घटनावश फिसलना लगभग असंभव है।

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिया हमेशा अपने फोन में व्यस्त रहती थी और अक्सर अपने दोस्त चेतन चौधरी का जिक्र करती थी। इसी आधार पर परिवार को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का शक हुआ।

केतन के पिता ने और क्या कहा? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन के पिता ने 23 जून को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से सिया का व्यवहार असामान्य हो गया था। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी और अक्सर गुस्सा दिखाती थी।

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 4 जून को सिया लोहागढ़ किला घूमने जाना चाहती थी, लेकिन केतन के मना करने पर वह बेहद नाराज हो गई थी।

रिश्ते में बाधा बन गया था केतन

एफआईआर के मुताबिक, सिया और चेतन ने अपने रिश्ते में बाधा बनने के कारण केतन की हत्या की साजिश रची। परिवार ने बताया कि शादी से पहले बाली में प्री-वेडिंग शूट की योजना बनाई गई थी, लेकिन सिया का पासपोर्ट समय पर नहीं बनने के कारण यह यात्रा रद्द हो गई थी। इसके अलावा, दोनों परिवारों ने उदयपुर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में भव्य शादी की तैयारी की थी। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग