23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतन अग्रवाल मर्डर: सिया गोयल और चेतन चौधरी को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Ketan Agarwal Murder: पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Tanay Mishra

Jun 29, 2026

Ketan, Siya and Chetan

केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी (File Photo)

पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) के मर्डर के आरोप में उसकी मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) की पुलिस रिमांड आज, सोमवार, 29 जून को खत्म हो रही है। ऐसे में आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को पुणे की वडगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहाँ दोनों को 23 जून को पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया गया था। कोर्ट में दोनों की आगे की रिमांड या न्यायिक हिरासत पर फैसला हो सकता है।

सिया और चेतन ने कबूला जुर्म, लगा रहे हैं एक-दूसरे पर आरोप

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिया और चेतन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि दोनों एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिया और चेतन ने 18 जून को केतन को लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देकर मार दिया था, क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

केतन को मारने से 34 मिनट पहले सिया और चेतन की हुई थी बात

सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि केतन को लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देकर मारने से 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच बात हुई थी।

क्या कहना है सिया के भाई का?

इस मामले में सिया के भाई साहिल गोयल (Sahil Goyal) ने 10 घंटे तक चली पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि अगर सिया को केतन से शादी से नहीं करनी थी, तो उसे बता देना चाहिए। उसकी शादी नहीं कराई जाती। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साहिल और चेतन एक साथ क्रिकेट खेलते थे और इसी वजह से सिया की चेतन से मुलाकात हुई थी।

सिया को नहीं पसंद था चेतन का विग पहनना

पुलिस ने जानकारी दी कि पूछताछ के दौरान सिया ने बताया कि केतन गंजा था और नकली बालों का विग पहनता था। सिया को यह बात पसंद नहीं थी और इसी वजह से वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। सिया के इस बयान पर केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने पहले ही सिया के परिवार को बता दिया था कि केतन विग पहनता है। विशाल ने यह भी बताया कि सिया ही ट्रेक पर जाना चाहती थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग