
Khalistani Leader Amritpal Blackmails Girls by Recording Videos big Disclosure from Audio Clip
Amritpal Singh Blackmails Girls: छह दिनों से पंजाब पुलिस को नाकोदम किए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में अब एक नया खुलासा हुआ है। लंबी दाढ़ी-मूंछ, सिर पर पगड़ी, हाथ में कृपाल लिए खुद को सिख संत बताने वाला अमृतपाल सिंह वीडियो रिकॉर्ड कर लड़कियों को ब्लैकमेल किया करता था। ऐसा उनसे कई लड़कियों के साथ किया। जिसका खुलासा एक ऑडियो क्लिप से हुआ है। इस ऑडियो क्लिप के हवाले से इंडिया टुडे ग्रुप ने रिपोर्ट की है कि अमृतपाल सिंह का कई लड़कियों और महिलाओं के साथ संबंध था। वह लड़कियों और महिलाओं से न केवल चैट करता था। बल्कि उन्हें प्यार के जाल में फंसा कर धमकिया भी देता था। उन लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर अमृतपाल अपनी मांगे पूरी करता था। मालूम हो कि अमृतपाल सिंह खुद शादीशुदा है। बुधवार को पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की थी।
कई लड़कियों से संबंध, वीडियो से ब्लैकमेल भी
धर्म पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाला अमृतपाल सिंह बीते छह दिनों से फरार है। पंजाब पुलिस उसके पीछे पड़ी है। लेकिन हर बार वो पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल हो रहा है। इस बीच उसके लड़कियों के ब्लैकमेल करने वाले मामले ने उसकी सच्चाई को सामने ला दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अृमतपाल सिंह के कई ऑडियो क्लिप्स मीडिया को हाथ लगे है, जिसमें वो किसी दूसरे शख्स से यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि लड़की का आपत्तिजनक वीडियो उसके पास है, जिसे वो वायरल कर देगा।
ऑडियो क्लिप्स और स्क्रीनशॉट में सामने आई सच्चाई
ऑडियो क्लिप्स में अमृतपाल सिंह यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि लड़कियां उससे शादी करना चाहती हैं। लेकिन वो सिर्फ उनके साथ कैजुअल रिलेशनशिप में है। इसमें विदेश की लड़कियों के नाम भी शामिल है। कनाडा की एक लड़की का जिक्र अमृतपाल के एक ऑडियो क्लिप में हुआ है। साथ ही अमृतपाल के कई स्क्रीनशॉट भी सामने आए, जिसमें वो लड़कियों से चैट करता नजर आ रहा है।
रोज बदल रहा हुलिया, सिर्फ रात में करता सफर-
इधर अमृतपाल सिंह के मामले में अभी तक जो बात सामने आई है उसके अनुसार पुलिस से बचने के लिए वह रोज अपना हुलिया बदल रहा है। वह सिर्फ रात में सफर करता है। छह दिनों से जारी इस मैराथन में वह अभी तक कई गाड़ियां बदल चुका है। मर्सिडीज से भागने वाला खालिस्तानी ब्रेजा के बाद बजाज प्लेटिना, बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की सवारी करता भी कैमरे में कैद हुआ है।
अभी तक 154 लोगों को हिरासत में ले चुकी पुलिस-
पुलिस उसकी कई तस्वीरें शेयर कर लोगों से मदद की अपील कर चुकी है। लेकिन कोई बड़ी लीड अभी तक नहीं मिली है। 18 मार्च की कार्रवाई के सिलसिले में 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को कहा कि वह एक गुरुद्वारे में कपड़े बदलकर बाइक से भाग गया था।
यह भी पढ़ें - 120 घंटे बाद भी 80 हजार पुलिस वालों के हाथ खाली, अब तक क्यों नहीं पकड़ाया अमृतपाल
Published on:
23 Mar 2023 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
