
fir agenst gurpatwant singh pannun
Gurpatwant Singh Pannu: गुजरात के अहमदाबाद में बैन संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 मैच से पहले धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने बीते दिनों भारत को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होने की बात कही थी।
NIA ने पन्नू की संपत्ति को किया जब्त
गौरतलब है कि 23 सितंबर को NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। एजेंसी ने पन्नू के पंजाब स्थित घर और दूसरी संपत्तियों को जब्त किया था। NIA ने पन्नू के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक प्रेस रिलीज भी जारी किया था।
यह भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद, 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
Updated on:
29 Sept 2023 11:43 am
Published on:
29 Sept 2023 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
